पांच दिन पहले ही दीक्षा अपने पिता के साथ मायके गई थी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक नवदंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना यमुनानगर में मेजा के मनु का पुरा गांव की है। अरविंद शर्मा उर्फ राजन (26) और उनकी पत्नी दीक्षा (25) ने फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों की लव मैरिज एक साल पहले ही हुई थी।
अरविंद शर्मा, जो एक पिकअप चालक था, लगभग एक साल पहले दीक्षा से प्रेम विवाह किया था। घटना से पांच दिन पहले दीक्षा अपने पिता के साथ मायके गई हुई थी, जो नई बाजार थाना उतरांव में स्थित है। दीक्षा को लेने अरविंद उसके मायके गया और वहां से लौटते समय वे अपने घर न जाकर उरुवा चौराहे पर किराए के कमरे में रुक गए।
रविवार की सुबह दोनों के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटकते मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की।
आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है।