अपने मामा के रहकर पढ़ाई करता था किशोर, परिजनों में कोहराम
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, महराजगंज
महराजगंज, यूपी: जिले के निचलौल नगर के पांडेय वार्ड में आज सुबह करीब 10 बजे एक किशोर की पंखा लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटखौली निवासी 17 वर्षीय अभिषेक पुत्र श्याम सुंदर निचलौल नगर के पांडेय वार्ड में अपने मामा नाथू कसौधन के घर पढ़ाई करने आया था। इस वर्ष उसने एक निजी विद्यालय में कक्षा 12 में प्रवेश लिया था। आज सुबह करीब 10 बजे वह घर में लोहे का स्टैंड पंखा लगा रहा था, जब पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
परिजनों ने किसी तरह अभिषेक को करंट से छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची मृतक किशोर की नानी और मामी का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अभिषेक अपने माता-पिता के तीन बच्चों में सबसे बड़ा था और तीन दिन पहले ही मामा के घर पढ़ाई करने आया था। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।
1 Comment
¡Saludos, cazadores de fortuna !
Casino online extranjero con mГ©todos de pago modernos – https://casinosextranjerosenespana.es/# casinosextranjerosenespana.es
¡Que vivas increíbles recompensas sorprendentes !