सकुशल त्योहार मनाने और शहर में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने की अपील
न्यूज़ डेस्क महराजगंज….
महराजगंज | धनतेरस पर्व के मद्देनजर फोर्स के साथ महराजगंज एसपी डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को महराजगंज की सड़कों पर फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। वही यातायात व्यवस्था से भी रूबरू हुए। पुलिस कप्तान ने लोगों से सकुशल त्योहार मनाने और शहर में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने की अपील की। इसके साथ ही एसपी के निर्देश पर सभी थानों के प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च किए। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। एसपी ने पैदल गश्त के दौरान लोगों व व्यवसायियों से बातचीत भी की। लोगों से संवाद कर सुरक्षा का अहसास दिलाया। त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था की अपील की। बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत लोगों को सचेत किया गया। एसपी के निर्देश पर सभी थानों में पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है। आयोजकों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपातकालीन स्थिति में जनपद की डायल 112 पर कॉल करके या अपने संबन्धित थानों या सीओ से अवगत कराने को कहा गया।