स्कूल के सामने थार पर दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा महंगा, SP ने गाड़ी सीज कर दिया रिटर्न गिफ्ट
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, मऊ/उत्तर प्रदेश
मऊ के थाना सरायलखंसी क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय के बाहर सोमवार को छुट्टी के बाद जन्मदिन मनाने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। मऊ एसपी इलमारन जी अचानक स्कूल पहुंचे और देखा कि एक थार गाड़ी की बोनट पर केक रखकर कुछ छात्र जन्मदिन मना रहे थे।
केंद्रीय विद्यालय के 11वीं कक्षा के एक छात्र का जन्मदिन था और उसके चार दोस्त थार गाड़ी लेकर उसे सरप्राइज देने पहुंचे थे। उन्होंने स्कूल के बाहर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दी और उसकी बोनट पर छात्र को बैठाकर केक काटा। छात्रों को यह नहीं पता था कि एसपी मऊ वहां पहुंचकर उन्हें सरप्राइज देंगे। एसपी ने छात्रों से पूछताछ की और उनके नाम और पते लिखवाकर उन्हें छोड़ दिया, लेकिन गाड़ी की बोनट पर जन्मदिन मनाने वाले चार दोस्तों और गाड़ी को पुलिस थाने ले गई।
एसपी इलमारन ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकता में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड भी नियमित रूप से निकलती है और आज की कार्रवाई इसी सुरक्षा के तहत की गई। एसपी ने बताया कि स्कूल के पास कुछ लोग ट्रैफिक को रोककर समस्या खड़ी कर रहे थे और यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें हिरासत में लिया गया और पूछताछ की जा रही है।
एसपी ने बताया कि जन्मदिन मनाने वाले छात्रों को पब्लिक के बीच गाड़ी की बोनट पर बैठाकर केक काटना अनुचित था और इसके लिए गाड़ी को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल चारों छात्रों से पूछताछ की और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
7 Comments
Стилни дамски комплекти с акцент върху удобството и лекотата на движение
дамски комплекти с намаление http://www.komplekti-za-jheni.com .
Изчистени линии и елегантна визия с дамски блузи за офиса
модерни дамски блузи с къс ръкав http://www.bluzi-damski.com/ .
Современный клининг: техника, персонал, ответственность
клининг мск https://www.kliningovaya-kompaniya0.ru/ .
Морская прогулка с друзьями: аренда яхты в Сочи на вечер
яхта сочи аренда яхта сочи аренда .
Комфортабельный отдых в Гаграх в шаге от пляжа
гагры отдых у моря https://otdyh-gagry.ru/ .
En yeni full hd film içerikleriyle eğlencenin merkezine yolculuk
hd fılım ızle https://www.filmizlehd.co/ .
Доставка алкоголя без очередей и поездок в магазин
алкоголь доставка москва 24 алкоголь 24 часа доставка москва .