प्रो शैलेन्द्र पाण्डेय, प्रो इन्दुशेखर उपाध्याय और प्रो आदित्य नारायण त्रिपाठी हुए सम्मानित
कादीपुर, सुल्तानपुर: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अनुदानित अशासकीय सहायता प्राप्त संत तुलसीदास पीजी कॉलेज, कादीपुर में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो शैलेन्द्र पाण्डेय आज अपनी 43 वर्ष की सतत सेवा के उपरान्त सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो आर एन सिंह द्वारा एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का आयोजन और सम्मान
प्रो शैलेन्द्र पाण्डेय के साथ ही महाविद्यालय से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए भूगोल विभागाध्यक्ष व पूर्व प्राचार्य प्रो इन्दुशेखर उपाध्याय (सेवानिवृत्त-2022) एवं शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो आदित्य नारायण त्रिपाठी (सेवानिवृत्त-2023) को अंगवस्त्र एवं भगवान श्री राम जी का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं के विचार
सम्मान समारोह में प्रो इन्दुशेखर उपाध्याय ने महाविद्यालय के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए नई पीढ़ी के शिक्षकों व कर्मचारियों से संस्था के विकास, निष्ठा व सम्मान की संकल्पना की अपेक्षा की। प्राचार्य प्रो आर एन सिंह ने तीनों शिक्षकों के बिताए गए समय को याद करते हुए उनके कार्यकाल के सुखद क्षणों को साझा किया।
विभागीय योगदान
महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ करूणेश भट्ट, असिस्टेंट प्रो चन्द्र प्रकाश यादव, असिस्टेंट प्रो प्रतीक मौर्य एवं अवनीश प्रताप पाण्डेय द्वारा प्रो शैलेन्द्र पाण्डेय को श्रीरामचरितमानस की प्रति देकर सम्मानित किया गया।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य व प्राचीन इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो जितेन्द्र तिवारी, असिस्टेंट प्रो मनोविज्ञान विभाग डॉ जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, डॉ राजित राम यादव, डॉ हरेन्द्र सिंह, डॉ सतीश सिंह, डॉ विनोद तिवारी, संजय सिंह, डॉ रामधीरज यादव, डॉ करूणेश भट्ट, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ शनि शुक्ला, नीरज तिवारी, डॉ सुरेन्द्र प्रताप तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा, संजय मिश्रा, डॉ रविशंकर माली, अनिल कुमार तिवारी, केपी तिवारी, केडी पाण्डेय, ओम प्रकाश चतुर्वेदी, दुर्गेश अग्रहरि, सुमित सिंह, प्रवेश और वसीम अहमद सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
2 Comments
¡Saludos, descubridores de oportunidades !
Mejores bonos en casinos online extranjeros hoy – https://www.casinosextranjerosenespana.es/ casinos extranjeros
¡Que vivas increíbles jackpots extraordinarios!
¡Hola, amantes del ocio !
casinoonlinefueradeespanol con guГa para novatos – п»їп»їhttps://casinoonlinefueradeespanol.xyz/ п»їп»їcasino fuera de espaГ±a
¡Que disfrutes de asombrosas botes impresionantes!