आए दिन चंदन नदी में देखने को मिलता है मगरमच्छ
– चंदन नदी में अक्सर देखने को मिलता है मगरमच्छ
– सुरक्षा दृष्टि से छठ घाट के दोनो तरफ लगे सेफ्टी जाल
न्यूज डेस्क ठूठीबारी….
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट….
ठूठीबारी/महराजगंज।
छठ महापर्व के दिन ठूठीबारी स्थित छठ घाट पर मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत व्याप्त है। चंदन नदी छठ घाट पर दिन रविवार की दोपहर अचानक नदी के तट पर मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन व वनकर्मियो को दी गई। सुरक्षा के दृष्टिगत नदी के दोनो तरफ सेफ्टी जाल लगा दिए गए है। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घट सके।
रविवार की दोपहर ग्राम प्रधान सहित उनके सहयोगी चंदन नदी छठ घाट पर साफ सफाई व व्यवस्था का जायज़ा ले रहे थे कि अचानक नदी के किनारे करीब 5 फिट लंबा मगरमच्छ दिखा। अचानक पर्व के दिन दिखे मगरमच्छ से लोगों में दहशत व्याप्त हो गया कि श्रद्धालु महिलाओं को अर्घ देने के लिए पानी में उतरने के दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटित हो जाए। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना पर निचलौल एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, सीओ सूर्यबली मौर्य, तहसीलदार वाचस्पति सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर स्थिति का निरीक्षण किया ।वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में जुट गई। इस संबंध में रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर छठ घाट के दोनो तरफ जाल लगा दिए गए है। मगरमच्छ जलचर प्राणी है नदियों में अक्सर दिखाई देते रहते है।
7 Comments
Бъди уверена и модерна с дамски комплект от нашата нова колекция
комплекти за жени http://www.komplekti-za-jheni.com/ .
Съвременен стил с дамски блузи, вдъхновени от градската динамика
дамски блузи с къс ръкав дамски блузи с къс ръкав .
Быстрая уборка квартир на время сдачи в аренду
заказать клининг в москве http://kliningovaya-kompaniya0.ru/ .
Аренда яхты — ключ к незабываемым впечатлениям на Чёрном море
яхта в сочи аренда http://arenda-yahty-sochi23.ru/ .
Гагры круглый год: отдых в любое время и по любому бюджету
отдых в гаграх http://otdyh-gagry.ru/ .
Tüm cihazlarla uyumlu ve hızlı full hd film izleme altyapısı
full hd izle https://www.filmizlehd.co/ .
Алкоголь с доставкой: решение для тех, кто ценит комфорт и сервис
доставка алкоголя ночью в москве на дом доставка алкоголя москва круглосуточно .