बॉर्डर न्यूज़ लाइव, महराजगंज
वाल्मीकिनगर/महराजगंज। फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी नदी के बेलवा घाट पर 140वीं महाआरती का भव्य आयोजन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भारत और नेपाल के श्रद्धालु, संत, कलाकार व गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें जनी शक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा लक्ष्मी खत्री, थरूहट निर्माता एचेल थारू, स्वरांजलि सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, समाजसेवी संगीत आनंद व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भक्ति संगीत, गंगा स्तुति, हवन व महाप्रसाद का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि लक्ष्मी खत्री ने इसे हिंदी नववर्ष और होली पर्व को समर्पित बताया, जबकि विशिष्ट अतिथि एचेल थारू ने इसे पुण्यकारी अवसर कहा। निर्माता अरविंद अकेला ने इसे वाल्मीकिनगर की आध्यात्मिक पहचान करार दिया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक व सांस्कृतिक जागरूकता के साथ पर्यावरण संरक्षण व इको टूरिज्म को बढ़ावा देना था।
इस महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पवित्र नारायणी गंडकी की आरती में भाग लेकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।