ऐसी हुई धुनाई की नानी याद आई, साली का दीदार पड़ा मंहगा
बॉर्डर न्यूज़ लाइव (आगरा)
साली के साथ डीजे पर डांस करना पति को मंहगा पड़ गया…फिर क्या था धर्मपत्नी ने ऐसी धुनाई कर दी कि पति की आशिकी ठंडी पड़ गई।
साली के साथ डीजे पर डांस कर रहे पति की उसकी पत्नी ने चप्पलों से धुनाई कर दी। पत्नी एक घंटे से खड़ी होकर अपने पति के फूहड़ डांस को देख रही थी। जब उससे रहा नहीं गया तो उसने सबके सामने पति पर चप्पलें बरसा दीं। 6 महीने बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।
आगरा के परामर्श केंद्र में एक अनोखा मामला समाने आया है। एक शख्स विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपनी ससुराल गया था। वहां वह साली के साथ डांस कर रहा था। डांस में वह इतना मगन हो गया कि सुधबुध खो बैठा। लेकिन उसकी पत्नी को यह सब रास नहीं आया। उसने उस पर चप्पल से हमला कर दिया। बेइज्जती से आहत पति पत्नी को ससुराल छोड़कर वापस आ गया। इस तरह उनकी 12 साल की गृहस्थी खतरे में आ गई। मामला जब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो दोनों के बीच समझौता कराया गया।
साल 2012 में कागारौल के रहने वाले एक युवक की शादी मथुरा के मोगार्रा क्षेत्र में हुई थी। युवक एक शू कंपनी में सुपरवाइजर है। करीब 6 महीने पहले युवक की ससुराल में शादी थी। पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसके कुछ दिनों बाद युवक भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी ससुराल मथुरा पहुंच गया। ससुराल में वे लगे डीजे पर युवक अपनी साली के साथ डांस करने लगा। डांस में वह इतना मशगूल हो गया कि अपनी मर्यादा भूल गया और फूहड़ डांस करने लगा। युवक की पत्नी बालकनी से यह सब देख रही थी। अपने पति की हरकतों पर उसे इतना गुस्सा आ गया कि उसने बालकनी से ही अपने पति पर चप्पल फेंक कर मार दी। इसके बाद पति पत्नी को ससुराल में ही छोड़ आया।
साली से फोन करता था बात…..
महिला ने बताया कि दोनों की शादी करीब 12 साल हो गए हैं। उनका एक बेटा भी है। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि उसका पति उसकी बहन से मोबाइल फोन पर काफी लंबी बातचीत करता है। यह सब उसे पसंद नहीं है। कई बार रोकने-टोकने पर गुस्सा करता है। हद तो तब हो गई कि जब उसके पति ने डांस करते-करते अपनी मर्यादा ही तोड़ दी। बिना रुके एक घंटे तक फूहड़ डांस कर रहा था। इस पर उसे गुस्सा आ गया।
पत्नी की शर्त पर हुआ समझौता….
कांउसलर सतीश खिरवार ने बताया कि पति-पत्नी के ज्यादातर केस दहेज या घरेलू हिंसा के आते हैं, लेकिन यह रिश्ता गुस्से का शिकार हो गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। दोनों में आपसी समझौता करा दिया है। समझौता पत्नी की शर्त पर हुआ है। जिसमें पति ने कहा है कि वह अपनी ससुराल जाने से बचेगा। अगर कभी गया तो वह अपनी साली से बात नहीं करेगा। इसके अलावा साली से कभी फोन पर बात नहीं करेगा। इस बात पर दोनों के बीच समझौता हो गया है। परामर्श केंद्र ने एक परिवार टूटने से बचाया है।

2 Comments
Hey, I enjoyed reading your posts! You have great ideas. Are you looking to get resources about Cosmetics or some new insights? If so, check out my website QN6
Great site with quality based content. You’ve done a remarkable job in discussing. Check out my website Article World about SEO and I look forward to seeing more of your great posts.