निशान शोभा यात्रा निकाल की गई थी शुरुआत, श्याम महोत्सव में देर रात तक झूमते रहे श्रोता
बॉर्डर न्यूज़ लाइव, महराजगंज (संपादक अरुण वर्मा)
ठूठीबारी/महराजगंज। भारत नेपाल की सीमा पर बसा कस्बा ठूठीबारी में श्याम महोत्सव को लेकर निशान शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें ठूठीबारी, निचलौल सहित अन्य क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़े ही उत्साह से हिस्सा लिया। निशान शोभा यात्रा में झांकी निकाल पूरे क़स्बा का भ्रमण करते हुए यात्रा अपने स्थल पर पंहुची। वही शुक्रवार की शाम संतोष जी महाराज खाटू श्याम (राजस्थान) के सानिध्य में श्याम जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मित्र राष्ट्र नेपाल के पूर्व गृह राज्य मंत्री देवेन्द्र राज कंडेल ने भी पूजा अर्चना कर क्षेत्रीय लोगों के शुख समृद्धि की कामना की। जिन्हें आयोजन समिति द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। श्याम महोत्सव में खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। शुक्रवार रात मुख्य बाजार परिसर में खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया गया। पूरी रात श्रद्धालु खाटू श्याम के भजनों के भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे।
वहीं दिल्ली से आये भजन गायक युवराज शर्मा और गोंडा से आई गायिका दीपिका मिश्रा ने दरबार तेरा निराला, मेरे दिल की यही अरमान सांवरे, आता रहूं हर साल सांवरे, हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, जैसे अनेक गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को पूरी रात झूमने को मजबूर कर दिया। वही खाटू श्याम को छप्पन भोग के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। खाटू श्याम दरबार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह, कमलेश अग्रवाल, शंभू अग्रवाल, हेमन्त अग्रवाल, अनूप सरावगी, शिव अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, हैप्पी अग्रवाल, गंगा अग्रवाल, संदीप केडिया, रक्षा सरावगी, मधु अग्रवाल, राम कुमार ओझा, विप्लव मद्धेशिया, राजकुमार, अवधेश मद्धेशिया, मुकेश निगम, सतीश निगम, मोहित वर्मा, धीरेन्द्र अग्रवाल, भाजपा नेता दुर्गा रौनियार, मनोज कुमार, ओम प्रकाश रौनियार श्यामू श्रीवास्तव, राजू मिश्रा, पन्ना लाल वर्मा, दीपक गोयल, पशुपति नाथ रौनियार, बैजनाथ जायसवाल, सोनू गुप्ता, अश्विनी रौनियार आदि मौजूद रहे।